samvaad
छत्तीसगढ़

भारतीय मजदूर संघ ने कार्यपालन अभियंता संभाग बलरामपुर से की मुलाकात


बलरामपुर। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को कार्यपालन अभियंता संभाग बलरामपुर आरएन नामदेव से मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व में ही कनिष्ठ यंत्री दीपक निकुंज के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने की जानकारी उन्हें पत्र के माध्यम से दी थी। कार्यपालन अभियंता ने मजदूर संघ के साथ बैठक कर उनकी बात सुनी। मजदूर संघ की शोभा सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, पीयूष केसरी जिला मंत्री बलरामपुर, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कटाक्वर सहित अन्य ने उन्हें अवगत कराया कि कनिष्ठ यंत्री दीपक निकुंज के द्वारा संघ के पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इनके व्यवहार से उनमें काफी रोष है। मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इनका व्यवहार उपभोक्ताओं के साथ अच्छा नहीं है। उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत प्राप्त हुई है, जिस पर आरएन नामदेव ने सभी पदाधिकारियों से कनिष्ठ यंत्री की तरफ से क्षमा मांगते हुए उनके खिलाफ नोटिस जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा अगर संतोषप्रद जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply