samvaad
छत्तीसगढ़

इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय अंर्तमहाविद्यालयीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ


अंबिकापुर। विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर में तीन दिवसीय अंर्तमहाविद्यालयीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन फेकेल्टी तथा स्टॉफ मेंबर्स के लिए 19 फरवरी से शुरू हुआ, जो 22 फरवरी तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता तथा मानसिक एवं शारीरिक फिटनेश बनाए रखना, लॉकडाउन में उत्पन्न तनाव को कम करना तथा खेल के प्रति अभिरूचि पैदा करना है। इस अवसर पर इन्डोर गेम चेस तथा कैरम एवं आउटडोर गेम में क्रिकेट, बैडमिन्टन, टैग ऑफ वार, बॉलीवाल का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.डॉ.एमके वर्मा छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई तथा अध्यक्ष राजेश चैहान पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर थे। प्रतियोगिता संस्था के प्राचार्य डॉ.आरएन खरे के मार्गदर्शन एवं समन्वयक मनोज कुमार देवांगन, सहायक प्राध्यापक एवं क्रीड़ा प्रभारी के निर्देशन में हो रहा है। संस्था के प्राचार्य डॉ.खरे ने प्रतियोगिता शुभारंभ के मौके पर कहा कि अखिल भारतीय तकनीकि शिक्षा परिषद नई दिल्ली की आवश्यकतानुसार स्टॉफ, कर्मचारी तथा छात्रों के लिए खेल गतिविधि करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मन का निवास होता है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पहली बार नए कैंपस अंबिकापुर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश चैहान ने कोविड 19 महामारी से बचाव एवं शारीरिक एवं मानसिक रोगों से बचाव के लिए प्रतिदिन एक घंटे खेलने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों को कवच कहते हुए हरसंभव सहायता एवं मार्गदर्शन देने की बात कही। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.वर्मा ने इस अवसर को खास बताया और कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए शुुभकामनाएं दी। इस दौरान महीधर दुबे, डॉ.व्हीके द्विवेदी, विजय कुमार शुक्ला, डॉ.नेहा शर्मा, सुधेश्वर सिंह, स्वतंत्र सिह वर्मा, पूजा पात्रे, दिनेश सेन, संतोष पटेल, सुदर्शन राम, ज्योति कुजूर, तारावती सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।

Leave a Reply