samvaad
छत्तीसगढ़

खाद्य मंत्री अमरजीत आज धनवार व गगोली में


अंबिकापुर। छतीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत 20 फरवरी 2022 को प्रात: 11 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:20 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर पहुंचेंगे। दोपहर 12:25 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से धनवार जिला बलरामपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। अपरान्ह 3:30 बजे धनवार से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर लुंड्रा विकासखंड के ग्राम गगोली पहुंचेंगे तथा गगोली से सायं 5:35 बजे कार द्वारा अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply