samvaad
छत्तीसगढ़

सीजीएसटी और सेंट्रल एक्साइज टीम को कड़ी मश्क्कत के बाद भी नहीं मिली शक्कर कारखाने में गड़बड़ी


प्रतापपुर। प्रतापपुर के मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाने में सीजीएसटी व सेंट्रल एक्साइज की 17 सदस्यीय टीम दबिश दी थी, जहां 17 फरवरी को दोपहर एक बजे से टीम शक्कर कारखाने के कार्यालय और फैक्ट्री के दस्तावेज खंगालने में जुटी थी। जांच टीम शक्कर सेल मोलासिस बिक्री सहित ठेकेदारों के द्वारा शक्कर कारखाने में सप्लाई के जीएसटी रिकॉर्ड और संधारण को कब्जे में लेकर वर्ष 2017 से लेकर वर्तमान तक के जीएसटी कलेक्शन की जांच पड़ताल कर रही थी। 35 घंटे चली कार्रवाई के बाद भी टीम को शक्कर फैक्ट्री में गड़बड़ी नज़र नहीं आई। हालांकि प्रबंधन का कहना है कि जून 2017 से 2020 के बीच, पूर्व में कार्य किए तीन लेबर व ठेकेदारों को संस्था के द्वारा जीएसटी का इक्यावन लाख से अधिक दिया गया था। ठेकेदारों ने शासन को जीएसटी जमा नहीं किया, इससे संबंधित दस्तावेजों को जप्त कर टीम वापस लौट गई। 

Leave a Reply