samvaad
छत्तीसगढ़

छात्रों को परीक्षा में तनाव व अवसाद से बचाने सरगुजा कलेक्टर की अभिनव पहल बेहतर रिजल्ट के लिए बट्टचों को गाइड करेगा जिला प्रशासन मनोवैज्ञानिक चिकित्सक करेंगे काउंसलिंग


पुर। परीक्षा के समय पर कई छात्र डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं और रिजल्ट आने पर कई बार गलत कदम भी उठा लेते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने एक अभिनव पहल शुरू की है] इसके तहत छात्र एवं उनके परिजनों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है] जिसमें ऐसे छात्र जिनमें डिप्रेशन के लक्षण जैसे&ठीक से नींद न आना] कम भूख लगना] अपराध बोध होना] हर समय उदास रहना] आत्मविश्वास में कमी] थकान महसूस होना और सुस्ती] उत्तेजना] मादक पदार्थों का सेवन करना] एकाग्रता में कमी] खुदकुशी करने का ख्याल और किसी काम में दिलचस्पी नहीं लेने जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं व छात्र या उनके स्वजन टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। इसके लिए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने डॉ-शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में दो मनोवैज्ञानिक डॉक्टरों की टीम बनाई है] जिसमें डॉ-रितेश सिंह और डॉ-प्रणव ठाकुर मनोचिकित्सक शामिल हैं। ये दोनों डॉक्टर बेंगलुरु से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करके वर्तमान में अंबिकापुर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया कि बहुत जल्दी 10वीं और 12वीं की परीक्षा की शुरुआत होने वाली है। क्योंकि कोविड&19 समय में स्कूल बंद रहे हैं] *यादातर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हुई हैं] ऐसे में छात्रों के मन में परीक्षा का डर आ जाता है] जिसके कारण छात्र परीक्षा में फुल परफार्मेंस नहीं दे पाते हैं। छात्र डिप्रेशन में आ जाते हैं। इसके निदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा टोल फ्री नंबर 7999च 47छचछ]  9झ्407 च4च99] 97705 2719छ] 9झ्407 1117च जारी किया गया है। इन नंबरों में प्रशिक्षित मनोचिकित्सक डॉक्टरों की टीम छात्र की काउंसलिंग करेंगे। ऐसे स्वजन जिन्हें उनके पुत्र&पुत्री डिप्रेशन में जाते नजर आएं वे तुरंत इस नंबर पर कॉल करके अपने बट्टचे को डिप्रेशन में जाने से बचा सकते हैं] जो उनके भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगा।  

Leave a Reply