जिला पंचायत सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुंड्रा ब्लाक में कौशल विकास के तहत विशेष संरक्षित जाति पहाड़ी कोरवाओं को एक एनजीओ द्वारा मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण के नाम पर सर्टिफिकेट थमाकर लाखों रुपये आहरण करने के मामले में जांच रिपोर्ट सामने नहीं आया है। मामले की जांच में पारदर्शिता हो] इसे ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप उट्टच स्तरीय कमेटी गठित करने की मांग की है। कमेटी में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करने कहा गया है।
सरगुजा जिले के लुंड्रा ब्लॉक अंतर्गत लगभग 10 महीने पूर्व एक एनजीओ द्वारा पहाड़ी कोरवा विकास प्राधिकरण के तहत स्किल डेवलपमेंट अंतर्गत विशेष संरक्षित जाति पहाड़ी कोरवा वर्ग के लोगों को मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण के नाम पर प्रमाण&पत्र वितरण कर फर्जी तरीके से राशि आहरण कर लिया] जबकि विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा वर्ग के लोगों को मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। सबधिंत एजेंसी ने राशि की स्वीकृति उपरांत न तो इसकी जनाकारी जनपद कार्यालय लुंड्रा को दी थी और न ही सामान्य प्रशासन समिति को दी थी। फर्जी तरीके से पहाड़ी कोरवा वर्ग के लोगों को प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट थमाकर राशि के आहरण का मामला जब मीडिया के माध्यम से सामने आया। संभाग आयुक्त ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इधर एनजीओ द्वारा किए गए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आने पर जिला पंचायत सदस्यों ने एक बार फिर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उट्टच स्तरीय कमेटी का गठन कर मामले की जांच करवाने की मांग की है। कमेटी में अध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा] अध्यक्ष जनपद पंचायत लुंड्रा एवं उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लुंड्रा को भी शामिल करने कहा गया है। मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। सरगुजा कलेक्टर ने कहा कि इस मामले में कमिश्नर कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है। तीन बिंदुओं पर जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है] इसके बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता] पीसीसी सदस्य शैलेश सिंह] सरला सिंह] प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य शामिल थे।
जांच कमेटी में शामिल करें जनप्रतिनिधियों को मामला मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण के नाम पर प्रमाण&पत्र थमाकर राशि आहरण का

Leave a reply