अंबिकापुर। रा*य शासन की सी&मार्ट योजना के तहत अंबिकापुर में शीघ्र एक मल्टी ब्रांड सी&मार्ट खुलेगा] जिसमें लोगों को बेहतर गुणवत्ता की सामग्रियां वाजिब दर पर मिलेगी। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने गुरुवार को देवीगंज रोड स्थित पूर्व पीएमजीएसवाई कार्यालय भवन में तैयार हो रहे सी&मार्ट का अधिकारियों के साथ जायजा लिया। कलेक्टर ने सभी कक्षों का जायजा लेकर शेष कार्यों को पूरा करते हुए रैक लगाने एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिसर में बन रहे हट और पार्किंग स्थल को भी शीघ्र तैयार करने कहा। कलेक्टर ने बताया कि सी&मार्ट की शुरुआत फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह में हो जाएगी। सी&मार्ट में जिले में समूह की महिलाओं] बिहान] ग्रामोद्योग] हस्तशिल्प आदि द्वारा उत्पादित सामग्री मिलेगी। यहां सेल्स काउंटर बनाए जाएंगे। सी&मार्ट में ब्रांडिंग] प्लानिंग आदि की ध्यान में रखा जाएगा जिससे यह किसी भी आधुनिकतम शो&रूम से कम नहीं होगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह] नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के- सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Leave a reply
