samvaad
छत्तीसगढ़

दृष्टिबाधित माधुरी को कलेक्टर के हाथों मिला लैपटॉप उट्टच शिक्षा के लिए मिलेगी मदद


अंबिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार ने गुरुवार को अपने चेंबर में दृष्टिबाधित दिव्यांग माधुरी गोंड़ को एक लैपटॉप प्रदान किया। उन्होंने माधुरी को लैपटॉप की सहायता से उट्टच शिक्षा हासिल कर जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
लुण्ड्रा जनपद के ग्राम सहनपुर निवासी माधुरी गोड़ जन्म से दोनों आंखों से दिव्यांग है। स्कूली शिक्षा स्थानीय स्तर पर पूरी करने के बाद वह उट्टच शिक्षा के लिए बिलासपुर में अध्ययनरत है। वर्तमान में एमए इतिहास विषय से कर रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण लैपटॉप नहीं खरीद सकती थी। इसी कारण पिछले महीने कलेक्टर के जनदर्शन में छात्रा ने कलेक्टर के समक्ष एक लैपटॉप प्रदाय करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने माधुरी के आवेदन पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए तत्काल एक लैपटॉप देने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को दिए थे। किंतु ब्रेल लिपि युक्त लैपटॉप उपलब्ध नहीं होने के कारण तत्काल नहीं दिया जा सका था। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जेआर नागवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply