samvaad
छत्तीसगढ़

रायगढ़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने कालीपट्टी लगाकर किया काम 0 निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग 0 कलेक्टर को सौपा ज्ञापन,

सूरजपुर। रायगढ़ की घटना  के विरोध में यहां जिला एवं सत्र न्यायालय में भी मंगलवार को अधिवक्तागण राज्य विधिज्ञ परिषद बिलासपुर के निर्देश पर कालीपट्टी लगाकर न्यायालय में कार्य किये। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जीएस मिश्रा के नेतृत्व में सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन रायपुर के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर   रायगढ़ में हुई घटना की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कारवाई की मांग की गई।  ज्ञापन सौपने वालो  में अधिवक्ता राजेश गोयल, राहुल तिवारी, गोविन्द सिंह, हरिओम साहू, नीलेश साहू शामिल रहे।

Leave a Reply