samvaad
छत्तीसगढ़

नशीली दवा के साथ धराया चोरी के 2 मामले का संलिप्त आरोपी 0 निशानदेही पर चोरी की सामग्री भी बरामद0 रामानुजनगर पुलिस की कार्रवाई


सूरजपुर। जिले की रामानुजनगर पुलिस ने  नशे के रूप में उपयोग की जाने वाली दवाइयों के साथ एक युवक को पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी चोरी के 2 मामलों में भी संलिप्त था जिससे चोरी की सामग्री भी जप्त की गई है।अवैध कारोबार के विरूद्व जिले में पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश पर कार्यवाही जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में सोमवार को अपराध विवेचना एवं स्थाई वारंटी पतासाजी के दौरान रामानुजनगर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम पटना बाजार चौक के पास घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित मुनाजीर अंसारी पिता शेख मोहम्मद उम्र 30 वर्ष निवासी नारायणपुर को घेराबंदी कर पकड़ा। जिसके कब्जे से रेक्सोजेसिक एम्पुल 20 नग, एविल इंजेक्शन 90 नग एवं लोपम इंजेक्शन 30 नग कीमत 2843 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर  धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट मामले में पकड़ा गया आरोपी मुनाजीर थाना रामानुजनगर में पंजीबद्व चोरी के दो मामले धारा 379 व 136 विद्युत अधिनियम में लोहे का एंगल एवं पावरग्रीड 400 केव्ही विद्युत टावर एंगल चोरी मामले में संलिप्त था जो पिछले 6 माह से फरार चल रहा था। चोरी के मामले में आरोपी मुनाजीर अंसारी के निशानदेही पर 9 पीस लोहे का एंगल, काले रंग का रोल पाईप (पानी) 9 मीटर कीमत 12 हजार रूपये का बरामद कर इस मामले में भी आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विकेश तिवारी, एसआई सुनीता भारद्वाज, एएसआई विशन देव पैकरा, माधव सिंह, आरक्षक रविशंकर साहू, रामसागर साहू,, मनीष साहू, देवान सिंह, संतोष ठाकुर, गणेश सिंह, अमलेश्वर सिंह, सैनिक दिनेश यादव, देवचंद पाण्डेय, मानसाय, अजीत सिंह व दिनेश यादव सक्रिय रहे।

Leave a Reply