samvaad
छत्तीसगढ़

जिले में 27 से पिलाई जायेगी जिंदगी की दो बूंद 0 पोलियो मुक्त करने डोर टू डोर होगा महाअभियान


सूरजपुर। जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 27 फरवरी से किया जाएगा। जिसमें 27  को बूथ  तथा 28 फरवरी से 1 मार्च  तक घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जायेगी। जिले में पल्स पोलियो अभियान हेतु लगभग 127195 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की सुराख दी जायेगी। जिसके लिए 724 पोलियो बूथ पर 900 टीम तथा 2336 कर्मचारी निर्धारित स्थान पीलियो बूथ, रेलवे स्टेशन, हाट बजार, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलायेंगे। जिले से उक्त अभियान की सतत् निगरानी हेतु प्रत्येक विकास खण्डो हेतु मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। टीम के द्वारा 27 फरवरी  को बूथ लेबल पर भ्रमण तथा 28 फरवरी से 1 मार्च  तक घर-घर भ्रमण कर अभियान की सतत् निगरानी की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा डॉ. अजय मरकाम, जिला टीकाकरण अधिकारी की देख-रेख में जिले की टीम अभियान को सफल बनाने हेतु भ्रमण करेगी। इस अभियान के सफल संचालन हेतु कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के समस्त जिलाधिकारियों की जिला कलेक्टर कार्यालय में आहूत की गई। जिसमें कलेक्टर द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु अपेक्षित सहयोग हेतु जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply