samvaad
छत्तीसगढ़

शिवम बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

 

सूरजपुर। नगर के होनहार युवा शिवम ओझा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट  की प्रतिष्ठापूर्ण परीक्षा उत्तीर्ण की है। शिवम सूरजपुर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्वर्गीय सूर्य नारायण ओझा के पौत्र एवं नगर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं कर सलाहकार तथा  इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन रामकृष्ण ओझा के सुपुत्र हैं। शिवम की प्राम्भिक शिक्षा ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर तथा उच्च स्कूली शिक्षा कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर से हुई है। शिवम के परीक्षा उत्तीर्ण होने से नगर की प्रतिष्ठित कर सलाहकार फर्म  आर के ओझा एंड कंपनी के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply