सूरजपुर। भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक विश्रामपुर शिशु मंदिर में आहूत की गई। जिसमे पहुंचे प्रदेश से नियुक्त भाजयुमो के पदाधिकारी व जिला प्रभारी का जोरदार स्वागत कर भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन करते हुए बैठक प्रारंभ की गई। भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने प्रदेश व जिला संगठन के आह्वान पर हुए कार्यक्रम का वृत्त रखते हुए कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भाव से संगठन से जो भी कार्यक्रम मिला उन्हें निर्धारित समय में करने का काम किया है। बैठक में जिला युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी चिंटू राजपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पी होता है कार्यकर्ताओं के ऊर्जा से ही हम आने वाले समय में प्रदेश मैं भाजपा की सरकार बनायेंगे और पूरे देश को आप की कार्य क्षमता से विश्व गुरु के शिखर पर पहुंचाएंगे। जिला प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विकास झा ने मंच को संबोधित करते हुए जिले की कार्यकारिणी का वृत्त लिया और समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के जोश और जुनून की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा आगे रहती है युवा मोर्चा का कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य करता है। आने वाले समय में प्रभारी के रूप में होने के नाते मैं प्रत्येक मंडल और बूथ तक प्रवास करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में और भी मजबूत करने का प्रयास करूंगा। भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी बच्चे पार्टी का कमल खिलाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की जमा पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि आपके दम पर ही पार्टी अखाड़े पर उतरती है और आप के दम पर ही हम बूथ जीतने का काम करेंगे। युवा मोर्चा की संघर्ष की लड़ाई लड़ने में आगे है बस हम सभी कार्यकर्ताओं को एक ही बात ध्यान में रखना पड़ेगा कि हमें सिर्फ कांग्रेस को पछाड़ना है और 2023 में सरकार बनाना है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें उत्साह और ऊर्जा का संचार किया और कहा कि युवा मोर्चा का कार्यकर्ता मैदान में काम करने के साथ-साथ एक अच्छा श्रोता और उद्बोधन करता भी होना चाहिए।युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता कुटकुट कर होनी चाहिए ताकि सभी कार्यकर्ताओं को संजो कर के पार्टी के प्रवाह तंत्र में काम कर सके। आने वाले समय में भाजपा को एक अलग मजबूती प्रदान होगी भाजयुमो का कार्यकर्ता एक अनुशासित पार्टी का कार्यकर्ता है संगठन की परिपाटी को समझाने के साथ-साथ उन्होंने बताया की कार्य क्षमता के आधार पर भारतीय जनता पार्टी में एक बूथ का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने भी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की तारीफ की। भाजयुमो जिला सह प्रभारी अभय साहू , मोर्चा प्रभारी लोकेश पैकरा, मुकेश साकेत ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में भाजयुमो संभागीय प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, जिला प्रभारी विकास झा,अशोक अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता, शितिकांत स्वाइ कृष्ण गोयल भाजयुमो के संतोष गुप्ता नाजिया खान नितेश सोनी विशेष आमंत्रित सदस्य छोटू साहू मनी बग्गा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह सूरज सेट्ठी, यशवंत प्रताप सिंह महामंत्री शांतनु गोयल दुर्गा गुप्ता, अनूप जायसवाल नीलेश जायसवाल सुमित साहू मंत्री राजेश साहू संतलाल प्रजापति अभय तिवारी देव गुप्ता, दीतेश राय विजय गुर्जर संदीप जयसवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0भाजयुमो ने फूंक प्रदेश सरकार का पुतला
बैठक उपरांत जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व व संभागीय प्रभारी जिला प्रभारी और भाजपा के जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विगत दिनों हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू व पूर्व मंत्री राजेश मूणत, केदार कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में बस स्टैंड बिश्रामपुर में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
