samvaad
छत्तीसगढ़

आदित्येश्वर शरण सिंहदेवजी ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद और गोपनीयता की ली शपथ

आदित्येश्वर शरण सिंहदेवजी ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद और गोपनीयता की ली शपथ
मल्टीपरपज स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए  टीएस सिंहदेवजी से चर्चा कर  विधायक मद से  25 लाख के सहयोग की घोषणा
अंबिकापुर। मल्टीपरपज स्कूल में उपाध्यक्ष पद के लिए आदित्येश्वर सिंह देव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली । सरगुजा जिले में स्वास्थ्य , शिक्षा और अन्य बहुआयामी कार्यों के लिए उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताया।  उन्होंने कहा उपाध्यक्ष का पद देकर आप सभी ने एक बड़ी जिम्मेदारी है सौंपी है। इस जिम्मेदारी का मैं हमेशा निर्वहन करुंगा।  इस कार्य में आप सभी का सहयोग का आग्रह करता हूं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज विद्या के मंदिर में आदिबाबा ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली है निश्चय ही आदि बाबा शिक्षा के क्षेत्र में सरगुजा को एक बड़ी सौगात देंगे। इस  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने आदिबाबा  को बधाई देते हुए कहा कि हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हमको ऐसा जिला पंचायत का उपाध्यक्ष मिला है । माननीय कैबिनेट मंत्री  टीएस सिंह देव और आदिबाबा हमेशा ऐसे ही सरगुजा के विकास के लिए सोचते रहते हैं और उन्होंने सरगुजा के विकास के लिए बहुत सारे काम भी किए हैं, खासकर उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए नए भवनों का निर्माण ,पुराने जर्जर स्कूल की भवनों का मरम्मत , आंगनबाड़ियों का उन्नयन । कोरोना काल से ही आदिबाबा बहुत सक्रिय रहे। सरगुजा जिले के हॉस्पिटल में  ऑक्सिजन  सिलिंडर की उपलब्धता में भी इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  इनके जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनने से निश्चय ही सरगुजा के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।  जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । कार्यक्रम में  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने संबोधित करते हुये कहा कि जब भी मैंने आदिबाबा से  कुछ मांगा तो उन्होंने उसका त्वरित समाधान किया। मैं  संभाग के सबसे पुराने स्कूल के जीर्णोद्धार की मांग करता हूं। आदिबाबा ने स्कूल के मरम्मत के लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेवजी से चर्चा कर विधायक मद से 25 लाख रुपये  के सहयोग की घोषणा की।इस  मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव महापौर डॉक्टर अजय तिर्की , जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, मधु दीक्षित मोहम्मद इस्लाम दुर्गेश गुप्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा सैयद अख्तर हुसैन  जिला सदस्य अनिमा केरकेट्टा, सरला सिंह ,शैलेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह दिलीपधर अजय सिंह, पार्षद सतीश बारी,  हिमांशु जायसवाल, राजा तिवारी, चुनमुन तिवारी उत्तम राजवाड़े,  निक्की खान, विष्णु सिंहदेव कलीम अंसारी, मुजीबुल रहमान,  चंद्रप्रकाश सिंह, बाबर डीईओ संजय गुहे, प्रिसिपल एच के जायसवाल, केके राय समेत अन्य कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply