अंबिकापुर। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद निर्वाचित आदित्येश्वर शरण सिंह देव कहा कि पंचायत में पेंडिंग पड़े कार्यों पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के तौर पर गांव में नहानी घर बनाने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। शिक्षा का स्तर सुधारने पर भी जोर दिया जाएगा। स्वच्छता पर पूरा फोकस रहेगा। इसके लिए राज्य व केन्द्र सरकार का भी फोकस है। छत्तीसगढ़ तीन वर्ष से भारत का सबसे स्वच्छ प्रदेश के रूप में आया है। इसके लिए सरगुजा की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करेेंगे। उनके मार्गदर्शन से ही अपने पद का निर्वहन करेंगे। फंड की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि फंड की कमी जरूर है पर बिना राज्य के को-ऑर्डिनेशन के काम करना मुश्किल होगा। प्रयास रहेगा कि अच्छी योजनाएं बनाएं और जितने भी विभाग हैं, सबका सहयोग लेंगे। कोशिश रहेगी कि सभी सदस्यों के साथ मिलकर जनता की मांग को पूरा कर सकें।
