samvaad
छत्तीसगढ़

महिला सुरक्षा ऐप अभिव्यक्ति के प्रसार हेतु जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महिलाओं, बच्चियों की सुरक्षा और शिकायतों का समाधान करने के लिए अभिव्यक्ति ऐप बनाया है।  दो फीचर्स से लैस इस ऐप के माध्यम से लोकेशन के हिसाब से एसओएस का बटन दबाते ही यूजर के पास तुरंत पुलिस सहायता पहुंचेगी। ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। महिलाओं-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से बनाए गए इस अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी से अवगत कराने व इसके प्रचार-प्रसार को लेकर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत टीम रक्षक के साथ डीएसपी नंदिनी ठाकुर व एसडीओपी गीता वाधवानी स्कूलों में जाकर छात्राओं को इसके बारे में जागरूक कर विपरित परिस्थितियों, कठिनाईयों अथवा किसी प्रकार की समस्या पर कैसे इसका इस्तेमाल कर तत्काल पुलिस की सहायता ली जा सकती है उसकी जानकारी से अवगत कराया।सोमवार को प्रभारी पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देश पर डीएसपी नंदिनी ठाकुर, एसडीओपी गीता वाधवानी व टीम रक्षक यहां शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची जहां उन्होंने छात्राओं को  ऐप के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।0 ऐप के प्रति महिला-छात्राओं से जागरूकता हेतु की गई अपील
डीएसपी नंदिनी ने स्कूली छात्राओं को कहा कि इस एप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला-बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षाा एप डाउनलोड करना है। इसमें उन्हें साइन इन करना है, अपना मोबाइल नंबर डालना है, ओटीपी आएगा उसे एप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है। एसडीओपी वाधवानी ने शिक्षकों व छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि यह ऐप महिला सुरक्षा के लिए बनाया गया है इसकी उपयोगिता की जानकारी से दूसरे छात्रों, रिश्तेदारों, आसपड़ोस के महिलाओं को जरूर अवगत कराए ताकि वे किसी कठिनाई के समय इस  ऐप का उपयोग कर पुलिस सहायता ले सके।
0छात्रा ने किया ट्रायल रन
  पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में स्कूल की एक छात्रा ने  अपने मोबाईल पर एप को इंस्टाल करते हुए अपनी जानकारियां अंकित करने के बाद  ट्रायल रन के लिए उसने एसओएस बटन दबाया। जिसके फौरन बाद छात्रा के पास पुलिस मुख्यालय से फोन आया।इस दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अन्नू काण्डे, शिक्षक शिल्पा ओझा, अरूण चौबे, महिला प्रधान आरक्षक संतोषी वर्मा, टीम रक्षक सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं व स्कूली छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply