samvaad
छत्तीसगढ़

शहर में बेचे जा रहे नकली इंजन ऑयल, दो दुकान संचालक गिरफ्तारकंपनी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, दो दुकानों से १६४ नग नकली इंजन ऑयल जब्त

अंबिकापुर. नकली इंजन ऑयल बेचने के कामले में कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थान पर दो दुकानों में छापेमारी कर दुकान संचालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दोनों दुकानों से १६४ नग नकली इंजन ऑयल जब्त किया है। कैस्ट्रोल इंजन वायल कंपनी के अधिकारी के रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर शहर में  कैस्ट्रोल इंजन वायल कंपनी के नाम पर नकली इंजन वायल बेचा जा रहा था। इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारी दिलीप कुमार को होने पर वह अंबिकापुर कोतवाली में इसकी लिखित शिकायत की। शिकायत के बाद कोतवाली निरीक्षक द्वारा पुलिस बल जांच के लिए दिया गया। कंपनी के अधिकारियों के साथ पुलिस बल शहर के महामाया रोड स्थित शुभ लाभ ऑटो सेल्स दुकान में छापेमारी की गई। जिसमें १५२ नग कैस्ट्रोल एक्टीव के नकली इंजन ऑयल पाया गया। पुलिस ने नकली इंजन ऑयल को जब्त कर दुकान संचालक मनिष अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। वहीं टीम ने गद्दीपारा स्थित अंबिका साइकिल दुकान पर छोमपरी की तो वहां भी १२ नग नकली कैस्ट्रोल इंजन ऑयल पाया गया। पुलिस ने नकली इंजन ऑयल जब्त कर दुकान संचालक सुफियाना अहमद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Leave a Reply