0 अभियान में शामिल हुए जिपं सीईओ ने की उत्साहवर्धन
सूरजपुर। कोरोना के लगातार बढ़ रहे प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर जिला प्रशासन के सहयोग से ’’वी द पीपल‘‘ के स्वयंसेवको के माध्यम से रोको अऊ टोको महाअभियान चलाया जा रहा है। रोको अउ टोको टीम के द्वारा लगातार जिले के विभिन्न चौक चौराहों, सब्जी मंडी एवं विभिन्न भीड़ वाले जगहों में जाकर लोगों को कोविड नियमों के पालन हेतु जागरुक किया जा रहा है। इस कड़ी में आज जिपं सीईओ राहुल देव रोको अउ टोको टीम में शामिल हुए। उन्होंने इस अभियान में शामिल सभी स्वयं सेवी बच्चों को रोको-टोको अभियान हेतु बधाई दी एवं लगातार इस अभियान को आगे बढाने हेतु प्रेरित कर उत्साहवर्धन किया। श्री देव ने जिलेवासियों को आग्रह किया कि कोरोना के बचाव के लिए मास्क जरुर लगाए एवं कोविड के नियमों का जरुर पालन करें।
Leave a reply
