samvaad
छत्तीसगढ़

कुष्ठ पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन 30 जनवरी से 13 फरवरी तक

बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजगंज में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं कुष्ठ दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 बसंत सिंह एवं  मितानीन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी की उपस्थिति में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रख कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा कुष्ठ मुक्ति भारत  अभियान की सफलता हेतु शपथ दिलाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2022 तक कुष्ठ पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कुष्ठ पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिनों द्वारा लोगों के घर-घर जाकर कुष्ठ मरीजों का चिन्हांकन कर उनका उपचार किया जाएगा।

Leave a Reply