samvaad
क्राइम

बंदूक की नोंक पर 2.20 लाख की डकैती करने वाले 6 डकैत गिरफ्तार आरोपी प्रवीण खेस रहा चुका है नक्सली कमांडर, 2 डकैतों की पुलिस कर रही खोजबीन


बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चलगली थाना अंतर्गत हुए डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपी एवं डकैती की घटना में उपयोग किए गए हथियार व नगद बरामद किया है। वहीं 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पकड़े गए डकैतों में प्रवीण खेस उर्फ नेपाली पूर्व में नक्सल एरिया कमांडर रह चुका है। वहीं अन्य आरोपी भी हत्या व चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं।पुलिस ने 6 डकैतों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।बलरामपुर-रामानुजगंज एसपी रामकृष्ण साहू ने इस बात की जानकारी प्रेस वार्ता कर मामले का किया खुलासा। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने आज प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि चलगली थाना अंतर्गत ग्राम मानपुर निवासी कमलेश गुप्ता के घर 12 जनवरी की रात करीब 9 और 10 बजे के बीच 5-6 अज्ञात नकाबपोश बंदूकधारी घुस आए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर सोना-चांदी और नगद 2 लाख 20 हजार लूट कर ले गए। इसकी सूचना मिलने के बाद चलगली पुलिस  ने उन्हें इसकी सूचना दी।
वे पुलिस ऑफिसरों के साथ खुद मौके पर पहुंचे और जांच पश्चात आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु एएसपी सुशील कुमार नायक, प्रशांत कतलम एएसपी नक्सल ऑपरेशन एवं एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गई। पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी शुरू की।इसी बीच आरोपियों की खोजबीन के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस ने इस मामले में प्रवीण खेस उर्फ नेपाली, संजय चक्रधारी, लाल बाबू उर्फ़ सोनू उर्फ उमाशंकर चक्रधारी, रामबरत अगरिया, सुंदर लाल साहू व मुख लाल यादव को गिरफ्तार किया। डकैती में शामिल विष्णु गुप्ता एवं आगर साय फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी की भी पतासाजी की जा रही है उनकी भी जल्द गिरफ्तारी होगी।
पूर्व में नक्सल गतिविधियों में रहे हैं शामिलपुलिस ने बताया कि पकड़े गए डकैतों में से कुछ पूर्व में नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं एवं आरोपियों के द्वारा पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है । इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले अलग-अलग थाने-चौकियों में दर्ज किए गए हैं।

जेल में एक-दूसरे से मिले थे आरोपीएसपी ने बताया कि सभी आरोपी अलग-अलग जगहों के है, इन सभी आरोपियों की मुलाकात एक-दूसरे से जेल में हुई थी। पुलिस ने इनके पास से डकैती में उपयोग किए गए हथियार 315 बोर के राइफल, दो टांगी, डंडा एवं 5 हजार रुपए नगद बरामद किया है।

Leave a Reply