छत्तीसगढ़

हम लकीर मिटाने में नहीं, बड़ी लकीर खींचने में विश्वास रखते हैं- PM की तस्वीर शेयर कर बोलीं कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बिंदास अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। फिल्में हो या पर्सनल लाइफ कंगना हर जगह बेबाक किरदार में ही दिखाई देती हैं। कंगना रनौत का पॉलिटिकल स्टैंड भी हमेशा से ही क्लियर रहा है और वो बीजेपी का खुलकर समर्थन करती हैं। कंगना रनौत प्रधानमंत्री की शख्सियत से खासा प्रभावित दिखाई देती हैं। अब कुछ ऐसे ही कंगना रनौत ने एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो कि खूब वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले एक स्टोरी लगाई है जिसमें वो पीएम मोदी का गुणगान करती नजर आ रहीं हैं। कंगना के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें इंडिया गेट और वॉर मेमोरियल को एक साथ दिखाया गया है। तस्वीर में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि वॉर मेमोरियल की ऊंचाई इंडिया गेट से ज्यादा है।

कंगना रनौत का पोस्ट: इस पोस्ट में पीएम मोदी की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। तस्वीर के ऊपर लिखा है, ‘हम लकीर मिटाने में नहीं बल्कि बड़ी लकीर खींचने में विश्वास रखते हैं।’ कंगना द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि इंडिया गेट को उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत की निशानी कहकर पुकारा तो वहीं वॉर मेमोरियाल को भारत के शौर्य की शान कहा है।

Leave a Reply