samvaad
छत्तीसगढ़

शहर से लगे ग्राम पंचायत डिगाम में जगह जगह चस्पा किए गए हैं पटवारी के लापता होने का पंपलेटअंबिकापुर.

अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम पंचायत डिगाम में जगह-जहग पटवारी  के लापता होने का पोस्टर लगा हुआ है और पोस्टर में लिखा है, पटवारी लापता है न घर पर मिलते हैं और न ही मोबाइल उठाते है। पटवारी की लापाता होने की पोस्टर देख कर रास्ते से गुजर रहे लोग रूक कर जरूर बढ़ रहे हैं और मन में कई सवाल लिए निकल जा रहे हैं।गुलाबी रंग का यह पंपलेट अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम पंचायत डिगवा में जगह-जगह नजर आ रहा है। इस पंपलेट में लिखा है नेहरूनगर डिगमा हल्का के पटवारी लापता है। न घर पर मिलते हैं न मोबाइल उठाते हैं। पटवारी जमीन दलालों के संपर्क में रहते हैं जिस किसी भी सज्जन को इनका पता लगे तो ग्राम पंचायत में इसकी सूचना दे। पटवारी के लापता होने का यह पंपलेट ग्राम पंचायत भवन के आसपास इलाके में जगह जगह लगा हुआ है जो इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल पटवारियों के कारनामे की शिकायतों आए दिन मिलती रहती है वहीं जब यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

Leave a Reply