छत्तीसगढ़

पुलिस लाईन परिसर में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपणलोगों से की अधिक से अधिक

वृक्ष लगाने की अपीलओपन जिम शुभारंभ के उपरांत कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने पुलिस लाईन परिसर स्थित जवानों के आवास गृह के समीप वृक्षारोपण किया। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने को कहा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री प्रशांत कतलम, उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र खूंटे, सुश्री ज्योत्सना चौधरी सहित अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस के जवान व बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply