सूरजपुर। जिले के बिहारपुर चांदनी क्षेत्र में सरहदी ग्राम नवाटोला पहुंचकर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव एवं प्रशिक्षु आईपीएस संदीप पटेल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के बाहर से आने-जाने वालों का निरंतर कोविड टेस्ट करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने आने-जाने वालों के पंजी का निरीक्षण किया तथा पणजी में प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। उन्होंने बॉर्डर में सेवा कर रहे पुलिस एवं वन कर्मियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शेड बनाने तथा बॉर्डर में बनाए गए शौचालय आदि व्यवस्थाओं का भी अवलोकन कर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था के लिए सोख्ता गड्ढा निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत, जनपद सीईओ नीलेश सोनी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
जिले के सरहदी गांव नवाटोला का कलेक्टर ,एसपी ने लिया जायजा 0बोले-दीगर जिले से आने वालों का करें कोविड टेस्ट

Leave a reply