बिहारपुर क्षेत्र के टमकी, नवगई एवं मोहरसोप धान खरीदी केंद्र पहुंचकर कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां उन्होंने धान खरीदी, कटे हुए टोकन व डीओ की जानकारी लेकर समय अवधि में धान उठाव करने व अवैध तरीके से धान बिक्री करने वालों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। सभी किसानों एवं समिति प्रबंधकों से कोरोना की गाईडलाइन का कड़ाई से पालन कर मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने करने कहा है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने सभी धान खरीदी केंद्र पहुंचकर धान मापी नमी यंत्र, किलोवाट, बारदाना आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बारदाना की कमी ना हो इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं जो किसान धान विक्रय करना नहीं चाहते हैं उनका रकबा समर्पण करने निर्देशित किया। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों को धान विक्रय के लिए कटे हुए टोकन का संबंधित किसान का है कि नहीं कड़ाई से सत्यापन करने एवं खरीदी किए गए धान को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
0 ओड़गी व बिहारपुर कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था जांचने पहुंचे कलेक्टर
कोरोना संक्रमण एवं नियंत्रण के लिए ओडगी एवं बिहारपुर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर पहुंचे कलेक्टर ने बेड व्यवस्था, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, डोनिंग, डोफिंग, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौरतलब है कि कोरोना की संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की हुई है। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन पाइप लाइन की व्यवस्था करने, आपातकालीन स्थिति के लिए भी सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने, डॉनिंग, डोफिंग, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए है।इस दौरान कलेक्टर बेदमी के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सा व्यवस्था का अवलोकन किया और परिसर को तार फेंसिंग करने ,हाई मास सोलर लाइट को सुचारू रूप से संचालित करने तथा डिलीवरी कक्ष को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
