छत्तीसगढ़

रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति से जिले के लोगो को मिली राहत


सूरजपुर।  जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट के अभाव के कारण सोनोग्राफी संबंधित समस्त कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा था। स्वस्थ सुविधा के इस महत्वपूर्ण कार्य को प्रभावित होते देख कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश व जिला पंचायत सीईओ राहुल देव के मार्गदर्शन एवं सीएमएचओ डॉ. आर.एस. सिंह के सतत् प्रयास से जिला चिकित्सालय में एक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर ली गई है। जिले में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति से जरूरतमंदों को स्थानीय स्तर पर ही सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध हो रही है। जिससे उनके आर्थिक बोझ के साथ ही साथ उनकी समय की बचत हो रही है। जिला चिकित्सालय  में सोनोग्राफी की सुविधा प्रत्येक दिवस प्रदाय की जा रही है। डॉ. आशीष कुमार चटोपाध्याय, रेडियोलॉजिस्ट ने अपनी उपस्थिति जिला चिकित्सालय  में दे दी है, तब से आज तक 97 लोगों का सोनोग्राफी इनके द्वारा किया गया है। यह सुविधा निरंतर आम नागरिकों के लिए जारी रहेगी। जिससे जिले में सोनोग्राफी से संबंधित कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इनके आने से आम नागरिकों को होने वाले असुविधा से राहत मिल रही है।

Leave a Reply