बलरामपुर/ जिले में किसानों से समर्थन मूल्य में धान खरीदी जारी है, धान खरीदी केन्द्रों में प्रशासन की व्यवस्था से किसानों में खुशी है। जिले के 70.17 प्रतिशत किसानों ने अपना उपज बेच दिया है। वहीं संख्या की बात करें तो कुल 30 हजार 386 किसानों से जिले के 44 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 144599 मेट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। साथ ही अब तक 60191 मेट्रिक टन धान का डीओ जारी हो चुका है तथा 51845 मेट्रिक टन धान का उठाव हुआ है और 8346 मेट्रिक टन धान का उठाव शेष है। वहीं कुल 24492.54 मेट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका है, जिसमें एफसीआई में 1100.91 मेट्रिक टन तथा नान के स्टेट व सेन्ट्रल पूल में 23391.62 मेट्रिक टन चावल जमा किया गया है।
