samvaad
छत्तीसगढ़

धान की नमी एवं टोकन सत्यापन करने के निर्देश कलेक्टर, एसपी ने किया जयनगर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

सूरजपुर। कलेक्टर एवं प्रभारी पुलिस एसपी ने जयनगर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने धान खरीदी किए जा रहे व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने धान मापी यंत्र, धान नमी मापी मशीन की जांच किए तथा संबंधित अधिकारी को धान की नमी जांच करने एवं धान बिक्री के लिए किए गए टोकन का सत्यापन करने के निर्देश दिए।       कलेक्टर डॉ. सिंह जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी हेतु सतत् मॉनिटरिंग करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने धान को अवैध तरीके से बिचौलियों द्वारा बिक्री पर नियंत्रण करने टोकन का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं जो किसान धान विक्रय करना शेष रह गए हैं उनका सत्यापन करने तथा जो किसान धान विक्रय कर चुके हैं एवं धान विक्रय नहीं करना चाहते हैं उन्हें रकबा समर्पण करने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारी एवं धान बेचने आए किसानों को कोरोना की गाइड लाइन का पालन कर मास्क लगाने एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने समझाइश दी है जिससे कोरोना के संक्रमण से बचाव हो सके।

Leave a Reply