samvaad
छत्तीसगढ़

प्रभारी एसपी श्री अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण


सूरजपुर। जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक के रूप में राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के 29 अप्रेल  तक स्पेशल फाउन्डेशन कोर्स में जाने पर श्री अग्रवाल को प्रभारी पुलिस अधीक्षक  बनाया गया है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे श्री अग्रवाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तत्पश्चात् उन्होंने विधिवत प्रभारी पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया।  राजेश 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है और वर्ष 2018 में आईपीएस अवार्ड हुए। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में एआईजी है। तथा इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक रायगढ़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग, धमतरी, कवर्धा, राजनांदगांव व सीएसपी रायपुर में पदस्थ राह चुके है।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, परिवीक्षाधीन आईपीएस संदीप कुमार पटेल, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, मुख्य लिपिक संतोष वर्मा व स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply