छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री ने संजीवनी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का किया शुभारंभ

 अंबिकापुर। टीएससिंह देव, मंत्री छत्तीसगढ शासन,  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा संजीवनी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने अंबिकापुर नगर निगम की मेयर डॉक्टर अजय तिर्की को बधाई दी।संजीवनी अस्पताल सर्व सुविधा युक्त है। जिसका लाभ सरगुजा संभाग के लोगों को मिलेगा।डॉ अजय तिर्की महापौर ने कहा कि आने वाले 10 से 15 दिनों में अस्पताल का संचालन सुचारू रूप से होने लगेगा। यहां हर तरह के स्पेशलिस्ट चिकित्सक 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। वही  डॉक्टर अजय तिर्की ने कहा कि आने वाले दिनों में कार्डियक डिपार्टमेंट की भी सुविधा उपलब्ध होगी, इस अवसर पर  गुरुप्रीत सिंह बाबरा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग, अजय अग्रवाल उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम, शफी अहमद अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड, बाल कृष्ण पाठक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वनौषधि एवम पादप बोर्ड, डॉ प्रीतम राम विधायक लुण्ड्रा, डॉ अजय तिर्की महापौर अंबिकापुर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष  ललन प्रताप सिंह, अनिल सिंह मेजर, प्रबोध मिंज नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अंबिकापुर सहित गणमान्य नागरिक एवम चिकित्सक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply