samvaad
छत्तीसगढ़

गाइडलाइन का पालन करते हुए समस्त अधिकारी कर्मचारी समन्वय बनाकर करें कार्य

 सूरजपुर।कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव की उपस्थिति में आज कलेक्टर बंगला में कोरोना के नियत्रंण एवं रोकथाम के लिए नियुक्त किये गये नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक ली।बैठक में नोडल अधिकारियों एवं सहायक नोडलो से जिले में किए गए कोविड-19 की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में जितने भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हैं उनमें पर्याप्त बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला मुख्यालय के मंगलभवन में 100 बेड, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 100 बेड, कन्या परिसर में 100 बेड तथा करीब 200 सौ आक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था जिला अस्पताल में करने के निर्देश दिये साथ ही इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिये। इसके अलावा जितने भी हेल्थ वर्कर है उनकी रहने की व्यवस्था जिला पंचायत की भवन डीपीआरसी में करने कहा। विश्रामपुर में 100 बिस्तीय एसईसीएल हास्पिटल , 70 से 80 बिस्तरीय विश्रामपुर सीएचसी में तथा 100 बिस्तरीय केनापारा व्यवस्था करने के निर्देश दिये।  इसी प्रकार प्रतापपुर में 100 बेड खोरमा एवं सीएचसी को मिलाकर बनाने के निर्देश दिये। देवनगर में 45 बेड की व्यवस्था पीएचसी की व्यवस्था करने नोडल अधिकारी को कहा। ओड़गी में 100 बेड बढ़ाने के निर्देश दिये। जिला मुख्यालय में जितने भी कोविड सेन्टर के लिए तैयार किया जा रहा है। उसकी साफ-सफाई की व्यवस्था नगरपालिका सीएमओ को, पानी की व्यवस्था पीएचई विभाग को तथा सभी स्थानों पर बिजली की व्यवस्था बैकअप के साथ करने ईएण्डएम एवं बिजली विभाग को निर्देशित किया।उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जिला प्रशासन को सुरक्षा के साथ कोरोना में कार्य करना है। किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी कार्य किया जाना है। सभी अधिकारी समन्वय बनाकर काम करें, एक दूसरे से उचित संचार बनाये, जिससे कार्य बाधित न हो। किसी कारणवश किसी अधिकारी की दूसरे अधिकारी से बात नहीं हो पा रही है। वे अधिकारी अपना वैकल्पिक व्यक्ति अवश्य तैयार रखें जिससे किसी भी प्रकार का कॅम्यूनीकेशन गैप की स्थिति निर्मित न हो। सभी कार्य चैनल प्रणाली के माध्यम से करना है। यही वह समय जब हमें अपनी क्षमताओं को समझते हुए, अपनी क्षमताओं के बाहर जाकर काम करने की जरूरत है। जिला प्रशासन को लोगों के लिए 24 घण्टे सातों दिन काम करना है।

Leave a Reply