सूरजपुर। रामानुजनगर ब्लॉक के जिस उमापुर धान खरीदी केंद्र से 188 बोरा धान कम भेजा जा रहा था उस समिति खरीदी प्रभारी गीता प्रसाद राजवाड़े, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पाया गया कि मोटा धान 700 बोरा के स्थान पर 512 बोरे लोड़ होना पाया गया। जिसमें 188 बोरे धान कम होना पाया गया तथा फड़ का भौतिक सत्यापन करने पर 49446 बोरे धान होना पाया गया जिसमें से 1723 बोरे धान का वजन 689.2 क्विंटल की कमी पाई गई। जिसका कुल मूल्य 13,37,048 रूपये अनुमानित शासन को आर्थिक क्षति पहुॅचाने का कार्य किया गया है।उपरोक्त कृत्य छ0ग0 सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के विपरीत होने एवं शासकीय कार्य में घोर अनियमितता किये जाने के कारण गीता प्रसाद राजवाड़े, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। धान उपार्जन केन्द्र उमापुर में इनके निलंबन प्रारंभ दिवस तक खरीदे गये धान का निराकरण करने तक इन्हें धान उपार्जन केन्द्र उमापुर मे हीं संलग्न किया जाता है। इनके द्वारा खरीदी किये गये धान में किसी प्रकार का शार्टेज होने पर शार्टेज धान की राषि इनसे वसूली किया जायेगा तथा निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय उप संचालक कृषि, में निर्धारित किया गया है।
0 इनको मिला नोटिस
वही दूसरी ओर उपार्जन केन्द्र उमापुर से धान परिवहन में अनियमितता की शिकायत पर खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं खाद्य निरीक्षक रामानुजनगर के संयुक्त टीम द्वारा 06 जनवरी को जांच किया गया। जांच के दौरान वैभव अग्रवाल सचंलक मे0 गणेश सत्या राईस मिल तेलकछार, देवकींदन समिति प्रबंधक खरीदी केन्द्र उमापुर एवं चन्द्रदत्त दुुबे कम्प्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नाटिस जारी किया गया। इस प्रकार उपार्जन केन्द्र उमापुर के कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर 188 बोरे धान वजन अनुमानित 75.2 क्विंटल का फर्जी परिवहन, लोडिंग दिखाकर शासन को क्षति पहुॅचाने का कार्य किया गया।03 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षकर्ता के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है।
Leave a reply
