samvaad
छत्तीसगढ़

बैंक व कालेजो के संचालन हेतु नई गाइड लाइन बैंकों में 50 प्रतिशत उपस्थित तो कालेज आन लाइन होंगे संचालित


सूरजपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरूप कोरोना वायरस के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए दण्ड प्रक्रिया व धारा 144, एवं यथासंशोधित 2020 के तहत् प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया। जिला क्षेत्रांतर्गत शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2021-22 विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए समस्त कक्षाओं का संचालन ऑनलाईन पद्धति से सुनिश्चित किया जाये।अशैक्षणिक अमले एक-तिहाई रोस्टर पद्धति से उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया गया है। रोस्टर ड्यूटी वाले दिवसों पर शैक्षणिक अमले द्वारा शिक्षण कार्य महाविद्यालय से एवं शेष दिवसों में निवास से ही ऑनलाईन अध्यापन कार्य महाविद्यालय के समय-सारिणी अनुसार नियत समय पर लिया जाएगा। इसी प्रकार महाविद्यालय के गैर-शैक्षणिक कार्य रोस्टर ड्यूटी अनुसार उपस्थित कर्मचारियों द्वारा महाविद्यालय में उपस्थित होकर किया जायेगा, किन्तु शेष समस्त कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम पद्धति से दूरभाष, ऑनलाईन प्रक्रिया से कार्यों में सहयोग करेंगे। किसी भी स्थिति में अधिकारी, कर्मचारी द्वारा अवकाश स्वीकृत कराये बिना तथा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय का त्याग नहीं किया जाएगा। सभी बैंक अपने संस्थान में न्यूनतम अनिवार्य आवश्यकता (अधिकतम 50 प्रतिशत) तक ही कर्मचारियों, अधिकारियों का उपयोग करेंगे एवं संक्रमण विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार, राज्य शासन एवं समय-समय पर जिला प्रशासन एवं अन्य संस्थानों के द्वारा महामारी से सुरक्षा हेतु दिए जा रहे निर्देशों का अक्षरशः पालन अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करेंगे।सभी बैंक अपने संस्थान में एक समय में अधिकतम पांच ग्राहकों को ही प्रवेश देना सुनिश्चित करे। बैंक द्वारा संचालित ए.टी.एम. में पर्याप्त मात्रा में मुद्रा की उपलब्धता बैंक प्रबंधन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।  पूर्व में जारी आदेश की शेष कंडिकाएं यथावत् लागू रहेंगे।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 270 सहपठित एपिडेमिक डिसीजेज एक्ट, 1897 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अधीन दण्ड की जायेगी।

 0 गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों पर किया जा रहा है चलानी कार्यवाही
कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिला प्रशासन, पुलिस अमला, नगरीय क्षेत्र के अधिकारी कोरोना के गाइडलाइन का निरंतर पालन कराने के लिए चौक चौराहों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों में निगरानी रखकर कोरोना के गाइडलाइन का पालन करने समझाइश दी । जिससे कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके।जागरूकता एवं कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने हसीलदार की अगुवाई में नगरीय क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ एटीएम, दुकानों, सार्वजनिक स्थलों में पहुंच कर मास्क लगाने, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने, सैनिटाइजर लगाने की समझाइश दी, तथा नियमों का उल्लंघन करने पर चलानी कार्यवाही भी की। विगत दिनों नगर मुख्य मार्ग में भ्रमण कर मास्क नहीं लगाने वालों तथा जिन दुकान में बिना मास्क पहने व्यक्ति होने पर कार्रवाई की गई। चालानी कार्यवाही में  कुल 1600 रुपये जुर्माना वसूल गया। इसी तरह प्रतापपुर के नगरीय क्षेत्र में भी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने नगरीय क्षेत्र के अधिकारी एवं पुलिस अमला लोगों को समझाइश देकर नियमों का पालन करने कहा। प्रतापपुर थाना चौक के पास मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना करते हुए नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं थाना के स्टाफ के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 11 सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया। सूरजपुर तहसीलदर  प्रतीक जायसवाल ने कोविड-19 की तीसरी लहर के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जो व्यक्ति कोरोना के गाइडलाइन का पालन नहीं करता है। उन पर निरंतर चलानी कार्रवाई की जाएगी।
 0भैयाथान में 60 बेड पाइप युक्त सिलेंडर एवं 20 बेड में कंसंट्रेटर की सुविधा उपलब्ध
कोरोना संक्रमण कि नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी की अगुवाई में कोविड केयर सेंटर में कोविड मरीजों के बेहतर इलाज एवं सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की गई तैयारी एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान की गई तैयारियों की जानकारी लेकर तैयारी पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान में कोविड बेड 80 है जिसमें 60 बेड में पाइप युक्त ऑक्सीजन लगाए गए हैं, और 20 बेड में कंसंट्रेटर की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने लगाए गए सिस्टम का परीक्षण भी किया। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में सभी जरूरी सुविधाएं पानी, शौचालय, बिजली पंखा सहित अन्य सुविधाएं तैयार रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत, डिप्टी कलेक्टर वहीदूर्ररहमान, पंचायत उपसंचालक ऋषभ सिंह, बीएमओ भैयाथान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply