samvaad
छत्तीसगढ़

जिले में उद्योग एवं कृषि के क्षेत्र में है अपार संभावनाएं-अमित

सूरजपुर। जिले में उद्योग एवं कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। परंतु जानकारी के अभाव में युवाओ को भटकना मजबूरी हैं। अंतराष्ट्रीय समाज सेवी संस्था हिंदुत्व विकास फाउण्डेशन  आमजनता की समस्याओं को समझते हुए सांस्कृतिक, सामाजिक व आर्थिक विकास के उद्देश्य को लेकर समाज के युवाओं को उद्योग के विषय मे जागरूक करने की दिशा में प्रयास कर रही है।जिससे युवाओ को मेहनत का सार्थक परिणाम मिल सके और युवा एक सफल उदयामी बनकर अपने आप को स्थापित कर क्षेत्र के अन्य युवाओ के लिए प्रेरणा बन सके। उक्त बातें हिंदुत्व विकास फाउंडेशन के संस्थापक अमित सिन्हा ने सर्किट हाऊस में पत्रकारों से रूबरू हो कर कही है। श्री सिन्हा जो पेशे से इंटरनेशनल इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट कंसलटेंट हैं उनकी एक्सपर्टीज स्टील, ट्रांसफार्मर, प्लास्टिक, एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, होटल एंड रिसोर्ट आदि उद्योगों में है। उन्होने बताया कि फाउंडेशन के द्वारा पूरे देश में ग्रामीण अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए जनता को उद्योग धंधों के विषय में जागरूक कर उद्यमी बनाने की दिशा में समुचित प्रयास किया जा रहा है। उनकी संस्था अपने टीम के माध्यम से लघु और मध्यम श्रेणी के उद्योग कम लागत और कम संसाधन में स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन दे रही है। उन्होंने बताया कि संस्था सूरजपुर जिले में 101 नए उद्यमीयों को बिजनेस प्लान .और फिजिबिलिटी स्टडी उपलब्ध कराएगी जिसके लिए उन्हें फाउंडेशन के वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। देश का विकास ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों की तरफ होना चाहिए तभी समाज का समुचित विकास संभव है। देश की 65 प्रतिशत आबादी अभी भी ग्रामीण अंचल में रहती है और कृषि पर आधारित है। परंतु उनका  उत्पाद शहरों तक नहीं पहुंच पाता है। जिससे वे मुनाफे से वंचित रह जाते है।  संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार की जानकारी और प्रशिक्षण की उपलब्ध कराएगी जिससे क्षेत्र का आर्थिक विकास हो सके। श्री सिन्हा ने कहा कि जिले में बहुत उत्कृष्ट सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल हैं जिन्हें जीर्णोद्वार और सुचारू रूप से विकसित करके पर्यटन के द्वारा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के साधन बनाए जा सकते हैं। जिससे जिले के लोगो को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के साधन उपलब्ध होगे। संस्था की आधिकारिक वेबसाइट है जिस पर संस्था के विषय में सारी जानकारी और रोजगार संबंधी आवेदन के विकल्प उपस्थित है टोल फ्री नंबर 18002400333 भी है जिस पर निशुल्क संपर्क करके सहायता या जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पत्रकार वार्ता के दौरान फाउंडेशन के विष्णु पांडेय के साथ समाजसेवी शिवम सिन्हा, अभिजीत श्रीवास्तव, महिला इकाई से प्रीति सिन्हा भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply