samvaad
छत्तीसगढ़

जिले में कोरोना टीकाकरण हेतु तृतीय चरण का महाअभियान आज और कल 0 कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से टीकाकरण दल व नोडल अधिकारियों को गाइडलाइन का पालन कर वैक्सीन लगाने दिए निर्देश


सूरजपुर। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव के लिए करो ना टीकाकरण के तृतीय चरण का महा अभियान 14 एवं 15 जनवरी को पहला एवं दूसरा डोज के पात्र हितग्राहियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना वैक्सीन के लगभग 70 हजार शेष बच्चे दूसरा डोज के हितग्राहियों को वैक्सीन लगाया जाएगा। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पहला एवं दूसरा डोज के पात्र हितग्राहियों को कोरोना की गाइडलाइन का पालन कर वैक्सीन लगाने व मास्क, फिजिकल डिस्टेंस एवं सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर सहित अन्य जिनका दूसरा डोज लगे 9 माह हो चुका है उन्हें प्रिकॉशनरी बूस्टर डोज भी लगाने के लिए कहा है। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में जिला पंचायत सीईओ  राहुल देव, संयुक्त कलेक्टर  शिव बनर्जी,एसडीएम, तहसीलदार, सीएमएचओ, नोडल अधिकारी, जनपद सीईओ, बीएमओ, सीडीपीओ एवं बीपीएम वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े। संयुक्त कलेक्टर श्री बनर्जी ने टीकाकरण के कार्य योजना के संबंध में जानकारी दी तथा सभी वैक्सीनेटर टीम एवं नोडल अधिकारियों को फील्ड में उपस्थित रहकर कोरोना के गाइडलाइन का पालन कर वैक्सीन लगाने कहा है। टीकाकरण अभियान में 15 से 18 वर्ष के स्कूली बच्चों को भी वैक्सीन लगाया जाएगा। उन्होंने सभी बीईओ को पात्र स्कूली बच्चों के सूची वैक्सीनेटर टीम को उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने जो पात्र हितग्राही हैं जिनका पहला डोज लग चुका है उनकी सूची दूसरी डोज के लिए वैक्सीनेटर को उपलब्ध कराने बीएमओ को निर्देशित किया है।  फ्रंटलाइन वर्कर जिनका दूसरा डोस लग चुका है एवं दूसरा डोज के 9 माह हो चुके हैं उन्हें प्रिकॉशनरी बूस्टर डोज भी लगाने के लिए कहा है।

Leave a Reply