छत्तीसगढ़

कबाड़ से जुगाड़ एवं पढ़ई तुंहर दुआर हस्तलिखित पुस्तिका व पठन कौशल प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया हुनर


 सूरजपुर। जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ एवं पढ़ई तुंहर दुआर अंतर्गत हस्तलिखित पुस्तिका एवं पठन कौशल प्रतियोगिता का आयोजन विकासखण्डों के चयनित प्रतिभागियों के माध्यम से यहां शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया गया। कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर से अमरेन्द्र पाण्डेय शिक्षक कोईलीजोर ने प्रथम स्थान तथा नन्द कुमार सिंह, सहा0शिक्षक, दवना ने द्वितीय स्थान एवं प्राथमिक स्तर से  संदीप पावले, सहा0शिक्षक आसानझुंझ विकासखण्ड प्रेमनगर तथा गौतम कुमार शर्मा, सहा0शिक्षक, झारपारा पम्पापुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हस्तलिखित पुस्तिकाओं में माध्यमिक स्तर से कु0 रूचिका सिंह, के.जी.बी.व्ही. सूरजपुर ने प्रथम तथा कु0 अनुरिमा कुजूर, के.जी.बी.व्ही. ओड़गी ने द्वितीय स्थान एवं हाई स्कूल स्तर से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओड़गी के छात्र  प्रदीप राजवाड़े ने प्रथम, अविनाश कुशवाहा, शा.उ.मा.वि. सरहरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर से पठन कौशल में कु0 होलिका, के.जी.बी.व्ही. प्रेमनगर ने प्रथम तथा इसी विद्यालय से कु0 आकांक्षा ने द्वितीय एवं उ.मा.वि. स्तर से कु. अनामिका तिवारी, शा.क.उ.मा.वि. प्रेमनगर ने प्रथम स्थान तथा कु. दीपिका कुशवाहा, शा.उ.मा.वि. सरहरी प्रतापपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में  धर्मानन्द गोजे, सुदर्शन राजवाड़े, अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल, सहदेव रवि, रिजवान अंसारी, राजेन्द्र कुमार जायसवाल, सीमांचल त्रिपाठी,  पंचम राम टोप्पो एवं विद्यालयीन परिवार से लैफ सिंह प्राचार्य, सुनील दत्त तिवारी तथा निर्णायकों में श्रीमती रश्मि डहरिया व्याख्याता, अल्पना मिंज व्याख्याता, अचला राजवाड़े अतिथि व्याख्याता ने सराहनीय भूमिका निभायी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply