samvaad
छत्तीसगढ़

प्रिकॉशन डोज़ लगवाकर कलेक्टर ने जिले के पात्र हितग्राही से बुस्टर डोज लगवाने हेतु की अपील

सूरजपुर। बुधवार को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज़ लगवाया और जिले के पात्र हितग्राही जिन्हें बुस्टर डोज लगना है उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र जाकर बुस्टर डोज लगवाने हेतु अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त हेेल्थ केयर वर्कर और ंफ्रटलाईन वर्कर सहित 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लगाया जाने वाला एहतियाती डोज जरूर लगवायें।
0दोनों टीका लगवाने वालों को ही लगेगा बुस्टर डोज
 जिन हितग्राहियों ने पहला और दूसरा डोज लगवाया है उन्हें ही यह डोज लगेगा। इसके लिए व्यक्ति अपनी पहली व दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए आई.डी. प्रुफ का उपयोग करेगें। जिन हितग्राहियों को को-वैक्सीन का टीका लगा है, उन्हें बुस्टर डोज में को-वैक्सीन का ही टीका लगाया जायेगा। साथ ही जिनको कोविशील्ड का टीका लगाया गया है, उन्हें बुस्टर डोज का टीका कोविशील्ड का ही लगेगा।

Leave a Reply