samvaad
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती 0 युवा कांग्रेस व भाजयुमो ने चलाया जागरूकता अभियान 0 सार्वजनिक स्थलों में बांटे मास्क व सेनेटाइजर

0 कोरोना गाईड लाइन के पालन हेतु की गई अपील

सूरजपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गयी। इस मौके पर युवा कांग्रेस एवं भाजपा, भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने राहगीरों, सार्वजनिक स्थानों तथा चौक चौराहों पर मास्क व सेनेटाइजर का वितरण करते हुए जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगो को कोरोना संक्रमण के प्रति बताया और कोरोना गाईड लाईन के पालन करने की अपील की।युंका जिलाध्यक्ष जफर हैदर के निर्देश व युंका जिला महासचिव अविनाश यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष शरद सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत गिरवरगंज में छात्रों, टोल नाका में यात्रियों व साप्ताहिक बाजार में नागरिकों को मास्क वितरित किया गया व कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आकाश साहू, आई टी सेल जिलाध्यक्ष ललिता बिनकर, यूवा नेता दीपक कर, जिला महासचिव मो. इश्तियाक,उत्तम यादव, संत एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।दूसरी ओऱ भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल ने भाजयूमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती व  भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल की उपस्थिति में भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पुनः कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय अग्रसेन चौक में मास्क व सैनेटाइजर बांटकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क का नियमित उपयोग एवं समय-समय पर हैंड सैनिटाइज करते हुए सुरक्षित रहने की अपील की है। इस दौरान  भाजपा जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष यशवंत प्रताप सिंह, भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल, प्रीतम सोनी, महिला मोर्चा मण्डल महामंत्री अनिता तिवारी, विक्रम सिंह, संजू सोनी, पंकज सोनी, राकेश महाराज, विनय देवांगन, संजय यादव, सलमान खान, विकास साहू, रितिक सोनी, रंजन सोनी, अनिल गुप्ता, राकेश महाराज, विनय देवांगन, नितिन सोनी, छोटू, शैलेंद्र विश्वास, विशाल ठाकुर, राकेश कुशवाहा, पंकज यादव सहित काफी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

Leave a Reply