samvaad
छत्तीसगढ़

विदेश यात्रा कर व्यक्ति कोरोना संक्रमितविदेश यात्रा कर

विदेश यात्रा कर व्यक्ति कोरोना संक्रमितविदेश यात्रा कर अंबिकापुर लौटा एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है। जानकारी के मुताबिक महावीर वार्ड निवासी एक परिवार सप्ताह भर पूर्व कैनेडा से अंबिकापुर आया था। वहीं जब 2 दिन पूर्व परिवार के सभी सदस्यों का सैंपल लेकर कोरोना जांच की गई तो इनमें से एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया। इधर विदेश की यात्रा कर अंबिकापुर आये व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना के वेरियंट का पता लगाने के लिए संक्रमित व्यक्ति का सैंपल लेकर जीनोम सिक्वेसिंग जांच के लिए हैदराबाद के वायरोलॉजी लैब भेजने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि अंबिकापुर में यह पहला मामला है जब कोई नागरिक विदेश की यात्रा कर शहर आने के बाद कोरोना से संक्रमित पाया गया है।

Leave a Reply