samvaad
छत्तीसगढ़

रोजाना मिल रहे 50 से ऊपर संक्रमित मरीज, स्कूल बंद करने की उठी

मांगअंबिकापुर.  जिले में कोरोना संक्रमण की दर 4 प्रतिशत से ऊपर न बढऩे देने के लिए जिला प्रशासन ने सचेत होकर तमाम उपाय शुरू कर दिया है। व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालकां व अस्पताल संचालकों से सहयोग की अपील के साथ ही अन्य तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। कलेक्टर संजीव कुमार झा  द्वारा अम्बिकापुर के साथ ही उदयपुर एवं सीतापुर राजस्व अनुभाग में भी निगरानी दल गठित कर निरंतर जांच अभियान चलाकर लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने समझाईश देने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमण को रोकने के लिए जांच अभियान जोरों पर चलाया जा रहा है। मास्क चेकिंग हर चोक-चौरहों पर की जा रही है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर का असर अब दिखने लगा है। एक तरह जहां संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं स्कूली विद्यार्थी भी काफी संख्या में प्रभावित हो रहे हंै। जबकि ज्यादातर छात्र-छात्राएं स्कूलों में मास्क लगाए बिना नजर आ रहे हैं। ऐसे संक्रमण का खतरा और भी बढ़ गया है। सरगुजा जिले में कोरोना की तिसरी लहर का असर अब दिखने लगा है। रोजाना 50 से ऊपर संक्रमित मरीज मिल रहे है। एक्टिव केश की बात करे तो जिले भर में लगभग २०० से ज्यादा एक्टिव केश है। जबकि शहरी क्षेत्र में संक्रमण की रफ्तार में तेजी देखने को मिल रही है। नगर निगम क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है। शहर के कई इलाकों में माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है। हर आयु वर्ग के लोग तीसरी लहर की चपेट में आ रहे हंै। जबकि बच्चों और स्कूली छात्रों में भी इस बार संक्रमण का दायरा तेजी से फैल रहा है। अंबिकापुर की बात करें तो कई स्कूलों में अध्ययनरत छात्र- छात्राएं संक्रमित हो चुके हैं। यही नहीं छात्रावास में भी रह रहे कई लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसके पीछे की वजह यह मानी जा रही है कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या ज्यादा होने की वजह से बच्चे कोरोना संक्रमण से प्रभावित हो रहे हंै। स्कूल में जाने अनजाने कई छात्र कोविड नियमों का पालन नही कर पाते है। जिस वजह से छात्रों के बीच संक्रमण का दायरा तेजी से फैल रहा है। इधर स्कूली छात्र छात्राओं में संक्रमण फैलने की वजह से अब स्कूलों को बंद करने की मांग उठने लगी। 

Leave a Reply