अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में कोरोना की जांच के लिए दो जगोह पर केंद्र खोले गए थे। एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल और दूसरा शहरी स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में। लेकिन अब लोगों की सुविधा को देखते हैं शहरी स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में जांच सेंटर को बंद कर राजमोहनी भवन में कोरोन जांच केंद्र की शुरुआत की गई है। दरअसल जिला सैंपल प्रभारी नवीन सिंह ने बताया कि शहरी स्वास्थ्य केंद्र नवापारा जांच केंद्र के अलावा वैक्सीनेशन सेंटर का भी संचालन हो रहा था। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इधर कोरोना संक्रमण का दायरा बढऩे की वजह से जांच केंद्र पर भी दबाव बढ़ता जा रहा था। जबकि नवापारा सामुदायिक केंद्र में लोगों की भीड़ भी बढ़ रही थी। इसे देखते हुए नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित हो रहे हैं जांच केंद्र को बंद कर राजमोहनी भवन में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने का कार्य शुरू किया गया है। वही अब इस नई व्यवस्था के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं राजमोहनी भवन में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है।
Leave a reply
