samvaad
छत्तीसगढ़

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्कूलों को बंद करने की बढ़ी मांग

अंबिकापुर नगर निगम के मेयर डॉ अजय तिर्की ने भी शुक्रवार को वर्चुवल माध्यम से हुई कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव एवं प्रभारी मंत्री शिव डेहरिया से स्कूली छात्रों में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्कूलों को बंद करने की मांग की है। यही नहीं मेयर अजय तिर्की ने प्रशासन पर भी सवाल खड़ा किया उन्होंने ने कहा कि यही जिला प्रशासन सरकार को वास्तविक रिपोर्ट भेजे तो सरकार अंबिकापुर में उत्पन्न हो रहे स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का निर्णय ले सकती है। मेयर अजय तिर्की ने कहा कि प्रदेशभर में कोरोना की पॉजिटिव रेट 3 प्रतिशत तक पहुंच गई है वहीं अब 4 प्रतिशत तक पहुंचने में समय नहीं लगेगा। बहरहाल जिस तरस से लगातार अंबिकापुर में छात्र छात्राएं कोरोना की चपटे में आ रहे है। ऐसे में छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद कर ऑनलाइन क्लास लेना बेहतर होगा, जिसका उदहारण सेंट्रल स्कूल ने पेश किया। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सेंट्रल स्कूल प्रबंधन ने स्कूल को बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरु कर दिया है

Leave a Reply