सूरजपुर। शासकीय भूमि पर किये गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को प्रशासन की टीम ने रिंग रोड स्थित जिला परिवहन कार्यालय के सामने ऐसे करीब 10 अतिक्रमणकारियों के कब्जे पर जेसीबी चलाया है, जिन्होंने ठेला व गुमटी बनाकर कब्जा जमाया हुआ था। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमण कारियो में हड़कम्प का माहौल है। बताया गया है कि उक्त कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई है। आय दिन शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें जिला प्रशासन को मिल रही थी जिस पर गंभीर जिला प्रशासन के सख्त कदम उठाया है। शासकीय भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हेतु एसडीएम रवि सिंह ने तहसीलदार प्रतीक जायसवाल को निर्देश दिए थे। चार दिन पूर्व राजस्व अमले के द्वारा अतिक्रमणकारियों को स्वयं से कब्जा हटाने को कहा था। मगर इसके बावजूद भी कब्जाधारी टस से मस नहीं हुए। जिसके बाद बुधवार को तहसीलदार श्री जायसवाल राजस्व अमले के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और दस अतिक्रमणकारियों के कब्जे से शासकीय भूमि मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार श्री जयसवाल ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रो में भी नए अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में राजस्व अमले के सदन यादव, रिजवान खान, जितेंद्र दुबे सहित पुलिस बल व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
शासकीय भूमि में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई 0 10 अतिक्रमणकारियों के कब्जे पर चला जेसीबी

Leave a reply