samvaad
छत्तीसगढ़

गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश


 कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता एवं जिला पंचायत सीईओ  राहुल देव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे जिले के बैंकर्स एवं निजी चिकित्सालय संचालक चिकित्सकों की बैठक लेकर कोरोना के बढ़ते संभावनाओं को देखते हुए कोरोना के प्रोटोकॉल एवं निर्धारित गाइडलाइन का पालन कड़ाई से करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। अधिकारीद्वय ने शासन के निर्देशानुसार सभी बैंकर्स, निजी चिकित्सक को ज्यादा भीड़-भाड़ न हो, अपने प्रतिष्ठान के सामने शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने हेतु गोला चिन्हांकन करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर, फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने कहा। उन्होंने बैंकों एवं चिकित्सालय में आने वाले कस्टमर की थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर, मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, अत्यधिक भीड़ ना हो इसके लिए टोकन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारिता बैंक में बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा आबकारी विभाग को कस्टमर की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मार्किंग व्यवस्था कर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने कहा है।  इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, संयुक्त कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी, सीएमएचओ डाॅ. आर.एस. सिंह, एलडीएम  शिबु इप्पेन सहित जिले के बैंकर्स एवं निजी चिकित्सक उपस्थित थे।

Leave a Reply