अंबिकापुर. कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विवेक अनुज बेक उम्र २२ वर्ष प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सौंतार का रहने वाला था। वह अपने दोस्त आकाश कुजूर व राजेश के साथ बाइक से किसी काम से राजपुर गया था। वहां से शाम को वापस लौट रहे थे। राजपुर पशुु चिकित्सालय के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राजपुर पुलिस तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवया। यहां इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई। जबकि आकाश व राजेश का इलाज चल रहा है।
पेड़ से गिरकर घायल ग्रामीण की मौतअंबिकापुर. जंगल में लकड़ी काटने के दौरान एक युवक पेड़ से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विजय टेकाम पिता सुखदेव सिंह उम्र ३३ वर्ष खडग़ांवा थाना क्षेत्र के ग्राम पाठकपुर का रहने वाला था। रविवार को अपने साला बहादुर के साथ जंगल लकड़ी के लिए गया था। लकड़ी काटने के दौरान पेड़ से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप ये जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Leave a reply
