samvaad
छत्तीसगढ़

सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी लोग परेशान

अंबिकापुर. वार्डवासियां की उपस्थिति में पार्षद निरंजन राय ने कलेक्टर को पत्र के माध्यम से वार्ड क्रमांक ३ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में नाया नाली निर्माण एवं रोड लाइट लगवाने की मांग की है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कलेक्टर को अवगत कराया है कि वार्ड क्रमांक ३ तुर्रापानी अंबिकापुर के नकुल हालदार के घर से अमृत मजुमदार के घर तक नाली निर्माण के लिए वर्ष २०१५ में नगर निगम को लिखित निवेदन किया था। लेकिन आज तक नाली निर्माण नहीं हुआ है। नाली नहीं होने से लोगों का घरों का पानी रोड पर बह रही है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर नाली निर्माण की मांग की है। इस दौरान  अर्चना मंडल, दीपिका मंडल, मीरा मंडल, विमला, गीता, संध्या सहित अन्य वार्डवासी शामिल थे।

Leave a Reply