samvaad
छत्तीसगढ़

ऑफलाईन संचालन बंद कर विद्यालयों को आनलाईन संचालित किये जाने की मांग

अंबिकापुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संकमितों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए जिले के शालाओं का ऑफलाईन संचालन बंद कर विद्यालयों को आनलाईन संचालित किये जाने की मांग अभिभावक संघ ने कलेक्टर से की है। उन्होंने अवगत कराया है की प्रदेश के कई जिलों सहित सरगुजा जिले मे कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है साथ ही कई जगहो पर स्कूली बच्चों के संक्रमण की खबरें भी आ रही है। वर्तमान में सरगुजा जिले में संक्रमण की गति सामन्य है ऐसे में सरगुजा जिले की शालाओं को बंद करने हेतु यह सही समय है।अभिभावक संघ  के निलेश सिंह ने कलेक्टर से कोरोना संक्रमण की गति एवं तीसरी लहर में सर्वाधिक बच्चों के संक्रमित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विद्यालयों हो रहे ऑफलाईन मोड से पढाई बद कराकर ऑनलाईन मोड से पढाई कराने का आदेश प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Reply