अंबिकापुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी बीच लंबे समय बाद सरगुजा में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। इसमें अंबिकापुर शहर के 11 पॉजिटिव शामिल हैं। इससे जिला प्रशासन व स्वास्थ्य अमले में खलबली मच गई है। गौरतलब है कि लोगों की लापरवाही अब भारी पडऩी शुरू हो गई है। लोग मास्क व सेनिटाइजर भूल चुके हैं। वहीं 25 दिसंबर व नए साल पर की गई मस्ती का नतीजा है कि एक साथ 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 11 लोग अंबिकापुर शहर के अलग-अलग मोहल्ले के हैं जबकि एक व्यक्ति उदयपुर का रहने वाला है। स्वाथ्य विभाग इसे कोरोना संभावित तीसरी लहर बता रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अगर लोग अब भी सतर्क नहीं हुए तो यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब ३०० से ज्यादा सैंपलों की जांच कराई गई थी। इसमें १२ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
