सूरजपुर। घुमाने ले जाने की बात कहते हुए किशोरी को अन्यत्र ले जाकर उसके साथ सामूहिक अनाचार के मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बताया गया है कि नगर के दो युवक किशुन साहू व रामभरोस ने बीती शाम एक किशोरी को घुमाने की बात कही। परिचित होने के कारण वह उन पर विश्वास कर चली गई। युवकों ने उसे अन्यत्र ले जाकर जबरन अनाचार कर दिया। घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना से परिजनों को अवगत कराया तथा इसकी शिकायत अल सुबह कोतवाली में दर्ज कराई गई। जिसपर पुलिस ने धारा 376 जी व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Leave a reply
