samvaad
छत्तीसगढ़

मुख्य प्रहरी के सेवानिवृत्त होने पर जेल कर्मियों ने दी विदाई


अम्बिकापुर /
 केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में मुख्य प्रहरी के पद पर पदस्थ श्री अरूण कुमार तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में कार्यरत कर्मियों ने उनके सम्मान में भावभीनी विदाई दी। उन्होंने केन्द्रीय जेल में सेवा के दौरान 40 वर्ष 9 माह तक विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दी। वे 31 दिसम्बर 2021 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार गायकवाड़ सहित विभागीय कर्मियों ने उनके लंबे समय तक सेवा देने पर उनकी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply